डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन ने तिब्बत में माउंट एवरेस्ट के पास एक ड्रोन रिसर्च और डेवलपमेंट सेंटर बनाया है। इसका मकसद अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बॉर्डर पेट्रोलिंग, सुरक्षा, लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट के लिए बिना पायलट वाले हवाई वाहनों (यूएवी) का इस्तेमाल करना है।
तिब्बत 4,000 मीटर से अधिक ऊंचा है। चीनी इंजीनियरों के मुताबिक, ऊबड़-खाबड़ जमीन और तेजी से बदलते मौसम की वजह से इसे ड्रोन टेक्नोलॉजी विकसित करने के लिए आदर्श जगह माना जाता है।