World
क्रिप्टो एक्सचेंज, ऑनलाइन जुआ और प्राइवेट ऑपरेशन... ईरानी सेना ने बैन के बावजूद कैसे बनाया 4 अरब डॉलर का गैंबलिंग नेटवर्क?
डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरानी सेना ने एक जटिल नेटवर्क की मदद से गैर-कानूनी ऑनलाइन जुए, क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजैक्शन और दुबई में मौजूद बिना लाइसेंस वाले क्रिप्टो एक्सचेंज के जरिए देश को 4 अरब डॉलर ट्रांसफर करने में मदद की है।
लेखक Digital Desk23K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरानी सेना ने एक जटिल नेटवर्क की मदद से गैर-कानूनी ऑनलाइन जुए, क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजैक्शन और दुबई में मौजूद बिना लाइसेंस वाले क्रिप्टो एक्सचेंज के जरिए देश को 4 अरब डॉलर ट्रांसफर करने में मदद की है।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की जांच के मुताबिक, इस नेटवर्क ने पश्चिमी देशों की पाबंदियों के बावजूद ईरान की उन संस्थाओं को ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट तक पहुंच दिलाई, जिन पर प्रतिबंध लगे हुए थे। यह पूरा ऑपरेशन 'शेलबिट' (Shelbit) नाम के दुबई-बेस्ड क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के इर्द-गिर्द घूमता था।



