डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका ने लॉकहीड मार्टिन कंपनी के साथ 58.6 अरब डॉलर (लगभग 5 लाख करोड़ रुपये) का बड़ा अनुबंध किया है। यह पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों के उत्पादन के लिए है।
ईरान युद्ध और यूक्रेन संघर्ष के कारण अमेरिकी स्टॉक कम होने के बीच पेंटागन का यह अब तक का सबसे बड़ा एयर डिफेंस सौदा माना जा रहा है।
यह अनुबंध पहले दिए गए 4.7 अरब डॉलर के एक साल के समझौते को सात साल (वित्तीय वर्ष 2026-2032) के फ्रेमवर्क में बदलता है। इसमें पैट्रियट एडवांस्ड कैपेबिलिटी-3 मिसाइल सेगमेंट (PAC-3 MSE) एन्हांसमेंट इंटरसेप्टर मिसाइलों का उत्पादन शामिल है।