World
'हमास डालेगा हथियार, वापस लौटेगी इजरायली सेना'; ट्रंप ने गाजा के लिए किया 20 प्वाइंट प्लान का एलान
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने गाजा में जारी संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ी सफलता का दावा किया है। ट्रंप ने एलान किया है कि नवगठित शांति बोर्ड ने हमास और गाजा के अन्य सभी सशस्त्र समूहों के
लेखक Digital Desk76K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने गाजा में जारी संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ी सफलता का दावा किया है। ट्रंप ने एलान किया है कि नवगठित शांति बोर्ड ने हमास और गाजा के अन्य सभी सशस्त्र समूहों के पूर्ण निरस्त्रीकरण के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर सहमति जताई है। जिसके तहत हमास पीछे हट जाएगा और इजरायली सैनिक गाजा से वापस आ जाएंगे।
ट्रंप ने अपने टुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट में लिखा, "आज शांति बोर्ड ने हमास और गाजा में मौजूद अन्य सभी सशस्त्र समूहों के पूर्ण निरस्त्रीकरण (हथियार डालने) के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर सहमति जताई है।



