डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में भारतीय मूल के एक इमिग्रेशन वकील सूरज राज सिंह पर नकली शरण आवेदन दाखिल करने के आरोप में 4.70 लाख डॉलर यानी करीब 4 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की कार्यवाही शुरू की गई है।
सूरज राज सिंह मुख्य रूप से भारतीय मूल के लोगों के शरण आवेदन दाखिल करते हैं। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग और इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट ने उनके खिलाफ सिविल पेनल्टी की प्रक्रिया शुरू की है।