एपी, कीव। रूस ने बुधवार-गुरुवार की रात यूक्रेन पर बड़ा हवाई हमला किया। मिसाइल और ड्रोन से किए इस हमले में नौ लोग मारे गए जबकि 50 से ज्यादा घायल हुए हैं, पांच बच्चे लापता हैं। सबसे ज्यादा छह लोग निप्रोपेट्रोव्स्क में मारे गए हैं जिनमें तीन बच्चे हैं।
बताया गया है कि हमले में रूस ने यूक्रेन के हथियारों खासतौर से ड्रोन के निर्माण के ठिकानों को निशाना बनाया है जिनसे किए जा रहे हमलों से रूस को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।