आईएएनएस, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक चौंकाने वाली घटना में एक अदालत ने 13 वर्षीय ईसाई लड़की की हिरासत उस मुस्लिम व्यक्ति को सौंप दी है, जिस पर उसका अपहरण करने और उसे बलात इस्लाम में परिवर्तित कर शादी करने का आरोप है।
'वायस फार जस्टिस' के अध्यक्ष जोसेफ जैनसेन ने कहा कि यह फैसला उस समय दिया गया जब लड़की की उम्र जानने के लिए अदालत द्वारा आदेशित चिकित्सा परीक्षण लंबित था।