World
'देश की सुरक्षा को खतरा', अमेरिका ने चीन से आने वाले ह्यूमनॉइड रोबोट्स पर लगाया बैन
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका की ट्रंप प्रशासन ने देश की सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर साइबर हमलों की आशंका को देखते हुए चीन समेत अन्य विदेशी कंपनियों के ह्यूमनॉइड रोबोट्स और पावर इन्वर्टर के आयात पर रोक लगा दी है। अमे
लेखक Digital Desk80K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका की ट्रंप प्रशासन ने देश की सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर साइबर हमलों की आशंका को देखते हुए चीन समेत अन्य विदेशी कंपनियों के ह्यूमनॉइड रोबोट्स और पावर इन्वर्टर के आयात पर रोक लगा दी है। अमेरिका ने यह बैन साइबर स्पेस की सुरक्षा और स्वदेशी रोबोटिक्स तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए लगाई है।
अमेरिका के फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) के अनुसार, यह उन रोबोट पर लागू नहीं होगा, जो पहले से इस्तेमाल हो रहे हैं, यह प्रतिबंध सिर्फ उन रोबोट पर लागू होगा जो अभी अमेरिका नहीं पहुंचे हैं।



