डिजिटल डेस्क, रियाद। सऊदी अरब ने एलान किया है कि वह लाल सागर यानी रेड सी में जहाजों की सुरक्षा के लिए एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाएगा। इसका मकसद यमन में हूती विद्रोहियों के हमलों से व्यापारिक जहाजों को बचाना है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस गठबंधन में शामिल होने के लिए 50 देशों को न्योता भेजा गया है। अभी यह तय नहीं है कि कौन-कौन से देश इसमें शामिल होंगे। इसकी औपचारिक घोषणा जल्द हो सकती है।