World
ल्यारी में 'धुरंधर' गैंग! जेल में बंद गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई को गोली मारी, हालत गंभीर
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कराची स्थित ल्यारी में 'धुरंधर गैंग' का खौफ देखने को मिल रहा है। जहां अज्ञात हमलावरों ने जेल में बंद पीपुल्स अमन कमेटी के प्रमुख और गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई जुबैर बलूच को गोली मार
लेखक Digital Desk25K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कराची स्थित ल्यारी में 'धुरंधर गैंग' का खौफ देखने को मिल रहा है। जहां अज्ञात हमलावरों ने जेल में बंद पीपुल्स अमन कमेटी के प्रमुख और गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई जुबैर बलूच को गोली मार दी।
यह घटना गुरुवार शाम की है, जब ज्ञात हमलावरों ने जुबैर पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान उसके सीने और पेट में कई गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया इस गोलीबारी में दो राहगीर भी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



