World
पाकिस्तान में बर्फीले तूफान का कहर, ब्रॉड पीक पर गए चार पर्वतारोहियों की मौत; निर्मल पुरजा समेत 6 लापता
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची चोटी ब्रॉड पीक पर आए एवलांच के बाद मशहूर माउंटेनियर निर्मल 'निम्स' पुरजा समेत 6 इंटरनेशनल क्लाइंबर लापता हैं। इस हादसे मे
लेखक Digital Desk74K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची चोटी ब्रॉड पीक पर आए एवलांच के बाद मशहूर माउंटेनियर निर्मल 'निम्स' पुरजा समेत 6 इंटरनेशनल क्लाइंबर लापता हैं। इस हादसे में 4 पर्वतारोहियों की मौत हो गई है।
पाकिस्तान एल्पाइन क्लब के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब काराकोरम रेंज में 8,047 मीटर (26,400 फुट) ऊंचे ब्रॉड पीक पर एवलांच आया। यह हादसा तब हुआ जब टीम चोटी की तरफ अभियान पर थी।हादसे के बाद से टीम से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।



