डिजिटल डेस्क, थिम्पू। भारत और भूटान ने हिमालयी देश में नई दिल्ली द्वारा समर्थित विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, जबकि दोनों पक्षों ने 4,000 करोड़ रुपये के संविदात्मक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए और स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग का विस्तार किया।
भारतीय दूतावास ने इंटरनेट मीडिया पोस्ट में कहा कि गुरुवार को विदेश सचिव विक्रम मिस्री और उनके भूटानी समकक्ष डैशो पेमा लेकटुप डोर्जी की सह-अध्यक्षता में आयोजित भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता का पांचवां दौर भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना के तहत परियोजनाओं के कार्यान्वयन पर केंद्रित था।