डिजिटल डेस्क, मिशिगन। अमेरिका के मिशिगन राज्य के ग्लैडविन शहर में रहने वालों लोगों से सरकार ने एक खास अपील की है। यहां लोगों से कहा गया है कि वे टॉयलेट फ्लश न करें और बाथरूम में पानी का इस्तेमाल न करें।
ऐसा इसलिए क्योंकि सोमवार को बिजली गिरने से पानी साफ करने वाला प्लांट खराब हो गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को एक बयान जारी कर बताया कि आंधी-तूफान और उसके बाद बिजली गिरने की वजह से प्लांट ठीक से काम नहीं कर पा रहा है।