रॉयटर, वाशिंगटन। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने बुधवार को ब्याज दरों को स्थिर रखा। इस फैसले से यह सवाल उठ सकते हैं कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक के प्रमुख केविन वार्श महंगाई को वापस दो प्रतिशत तक लाने की अपनी प्रतिबद्धता को कैसे पूरा करेंगे।
बेंचमार्क इंटरेस्ट रेट को 3.5 से 3.75 प्रतिशत की सीमा में रखने के जिस फैसले की उम्मीद थी, उस पर नीति बनाने वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी के 12 सदस्यों में से तीन ने असहमति जताई।