आईएएनएस, ढाका। अदालत के आदेश के विपरीत बांग्लादेश में एक हिंदू परिवार पर भीषण हमला कर उन्हें प्रताड़ित किया गया। बांग्लादेश के भोला जिले के लालमोहन उपजिला में हाल ही में हुई एक क्रूर घटना में एक भूमि विवाद के चलते एक हिंदू गोपाल कृष्ण दास और अपने पूरे परिवार समेत हिंसा और अत्याचार का शिकार हुए।
बताया जाता है कि एक भूमि विवाद मामले में अदालत के पक्ष में निर्णय के बावजूद एक गोपाल कृष्ण दास के साथ ही उनके घर की सभी महिलाएं भी हिंसक हमले का शिकार हुईं। हमलावर केवल संपत्ति हड़पने के लिए नहीं आए थे।