डिजिटल डेस्क, लेगे-कैप फेरेट। फ्रांस के अधिकारियों ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण जंगल की आग की वजह से घर छोड़ने को मजबूर हुए 84,000 लोगों को वापस लौटने की मंजूरी दे दी।
यह इस बात का बड़ा संकेत है कि आग बुझाने वाले कर्मचारी उस आग पर काबू पाने में सफल हो रहे हैं, जिसने पेरिस के आकार से चार गुना बड़े इलाके को जला दिया है।
यूरोप अब तक की सबसे भीषण गर्मियों का सामना कर रहा है। अटलांटिक तट से लेकर पूर्वी भूमध्य सागर तक के इलाकों में जंगल की आग लगी हुई है और लाखों लोगों को अपने घरों और अन्य स्थानों से निकलने का आदेश दिया गया है।