World
रूस ने यूक्रेन पर बैलिस्टिक मिसाइलों से किया भीषण हमला, चारों ओर तबाही; जेलेंस्की ने पहले ही जताई थी आशंका
रॉयटर, कीव। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से भारी हमला किया है। इस हमले में कई इलाकों में जोरदार विस्फोट हुए और बड़े पैमाने पर तबाही मची हुई है।
लेखक Digital Desk95K पढ़े गए

रॉयटर, कीव। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से भारी हमला किया है। इस हमले में कई इलाकों में जोरदार विस्फोट हुए और बड़े पैमाने पर तबाही मची हुई है।
स्थानीय मीडिया और अधिकारियों के अनुसार, कीव के विभिन्न हिस्सों में मिसाइल हमले के बाद आग लगने और धुएं के गुबार उठने की खबरें आ रही हैं। बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।



