डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हांगू जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में 9 पुलिस अधिकारी और 15 आतंकी मारे गए। इस हमले में 28 जवान भी घायल हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक ये कार्रवाई बुधवार को हांगू में एक पुलिस चेकपोस्ट पर हुए आतंकी हमले के बाद शुरू की गई थी।