डिजिटल डेस्क, तेजतस्मानिया। स्कूलों में पढ़ाने के लिए ह्यूमनायड (मानव जैसी बनावट वाले) रोबोटों के इस्तेमाल की दिशा में दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है। न्यूयॉर्क के एक स्कूल में सैली नाम के मानव-सरीखे रोबोट को टीचिंग असिस्टेंट के रूप में आजमाने की योजना ने इस बहस को नया आयाम दिया।
हालांकि छात्रों की निजता, डाटा सुरक्षा और निगरानी से जुड़े सवालों के कारण यह परियोजना फिलहाल रोक दी गई है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में एआई और ह्यूमनायड रोबोट शिक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा बन सकते हैं।