डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल के दक्षिणी हिस्से में सांप्रदायिक तनाव लगातार भयावह रूप लेता जा रहा है। 26 जुलाई को सुनसरी जिले के कप्तानगंज में दो समुदायों के बीच भड़की हिंसक झड़प और एक युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं।
नतीजा, नेपाल के दक्षिणी हिस्से यानी भारत के बिहार राज्य से लगी सीमा वाले क्षेत्र में सांप्रदायिक हिंसा के बाद तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए नेपाल के सुनसरी और सिराहा जिलों के कई हिस्सों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाया गया है।