World
ड्रोन-मिसाइल हमलों के बीच यूक्रेन में जहाज पर फंसे 13 भारतीय, धमाकों की गूंज के साए में कट रही नाविकों की रातें
जेएनएन, नई दिल्ली। यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर खड़े मालवाहक जहाज एमवी अमीर-1 पर सवार 13 भारतीय नाविकों सहित कुल 15 चालक दल के सदस्य लगातार ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच फंसे हुए हैं।
लेखक Digital Desk78K पढ़े गए

जेएनएन, नई दिल्ली। यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर खड़े मालवाहक जहाज एमवी अमीर-1 पर सवार 13 भारतीय नाविकों सहित कुल 15 चालक दल के सदस्य लगातार ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच फंसे हुए हैं।
भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है। फारवर्ड सीमेन्स यूनियन आफ इंडिया ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर एक आपात अपील जारी करते हुए कहा कि जहाज युद्धग्रस्त क्षेत्र में फंसा हुआ है। आसपास लगातार हमले हो रहे हैं।



