World
होर्मुज में घटेगी ईरान की ताकत, जहाजों पर स्वैच्छिक शुल्क; ओमान ने दिया प्रस्ताव
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने और क्षेत्रीय टकराव कम करने के लिए ओमान ने ईरान के साथ एक नया प्रस्ताव साझा किया है।
लेखक Digital Desk62K पढ़े गए

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने और क्षेत्रीय टकराव कम करने के लिए ओमान ने ईरान के साथ एक नया प्रस्ताव साझा किया है।
प्रस्ताव के अनुसार, जलडमरूमध्य का प्रबंधन ओमान और ईरान मिलकर करें और वहां से गुजरने वाले जहाजों से किसी अनिवार्य टैक्स की बजाय स्वैच्छिक योगदान लिया जाए। यदि यह व्यवस्था लागू होती है तो होर्मुज पर ईरान का एकाधिकार कम हो सकता है और समुद्री व्यापार के लिए अधिक संतुलित व्यवस्था बन सकती है।



