डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। म्यांमार में काफी समय से दूसरे देशों से लाकर लोगों से जबरन साइबर क्राइम कराया जाता है जिसको लेकर म्यांमार पर कई देशों ने सवाल भी उठाया था। वहीं, साइबर क्राइम को लेकर म्यांमार संसद ने सख्त कानून पारित किया है।
म्यांमार की सैन्य समर्थित संसद ने ऑनलाइन स्कैम सेंटर्स (साइबर ठगी केंद्रों) में लोगों को जबरन काम करने या हिरासत में रखने वालों के लिए मौत की सजा का प्रविधान वाला नया कानून पास कर दिया है। एंटी-ऑनलाइन स्कैम बिल मंगलवार को संसद के संयुक्त सत्र में संशोधनों के साथ मंजूर हुआ।