World
एपस्टीन के एक और सहयोगी की गई जान, बढ़ रही है संदिग्ध मौतों की सूची
डिजिटल डेस्क, पेरिस। जेफरी एपस्टीन से जुड़े एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। मॉडलिंग स्काउट डेनियल सियाद (69 वर्ष) की सोमवार को पेरिस स्थित अपने घर में मौत हो गई। अधिकारियों को संदेह है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई, लेकिन
लेखक Digital Desk38K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, पेरिस। जेफरी एपस्टीन से जुड़े एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। मॉडलिंग स्काउट डेनियल सियाद (69 वर्ष) की सोमवार को पेरिस स्थित अपने घर में मौत हो गई। अधिकारियों को संदेह है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई, लेकिन इस घटना ने एपस्टीन मामले से जुड़ी साजिश की थ्योरी को फिर से जन्म दे दिया है।
डेनियल का नाम सियाद एपस्टीन फाइल्स में हजारों बार आया था और उनके खिलाफ मानव तस्करी की जांच चल रही थी। उनके साथ रह रही 28 वर्षीय महिला ने बताया कि उन्होंने सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। फ्रांसीसी अभियोजन कार्यालय ने मौत की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम का आदेश दिया गया है।



