डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के न्यू जर्सी में सड़क हादसे में तेलंगाना की रहने वाली 42 साल की महिला की मौत हो गई है। महिला की पहचान सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्रीपति दीपा के रूप में हुई।
हैदराबाद की रहने वाली ये महिला दो दिन बाद भारत लौटने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही सड़क हादसे में दीपा की जान चली गई।