डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमला किया, जिसे अमेरिकी सेना ने बीच में ही रोक लिया। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अमेरिकी सेना ने कहा कि ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया गया। इस हमले में किसी प्रकार का नुकसान या हताहत होने की खबर नहीं है। यह हमला राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर हमले रोकने की घोषणा के लगभग एक दिन बाद हुआ।