World
जेलेंस्की-नेतन्याहू की मुलाकात से 1914 जैसे हालात, रूस-ईरान के खिलाफ साथ मिलकर लड़ेंगे यूक्रेन-इजरायल और अमेरिका?
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। रूस और यूक्रेन के बीच करीब चार साल से युद्ध चल रहा है। वहीं इस साल फरवरी में अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमला करने से मिडिल ईस्ट में भी युद्ध छिड़ गया।
लेखक Digital Desk20K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। रूस और यूक्रेन के बीच करीब चार साल से युद्ध चल रहा है। वहीं इस साल फरवरी में अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमला करने से मिडिल ईस्ट में भी युद्ध छिड़ गया।
ये दोनों युद्ध अलग-अलग भू-राजनीतिक घटनाओं के तौर पर चल रहे हैं, लेकिन मंगलवार को अमेरिका में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मुलाकात ने कई तरह की अटकलों को शुरू कर दिया है।



