डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। रूस और यूक्रेन के बीच करीब चार साल से युद्ध चल रहा है। वहीं इस साल फरवरी में अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमला करने से मिडिल ईस्ट में भी युद्ध छिड़ गया।
ये दोनों युद्ध अलग-अलग भू-राजनीतिक घटनाओं के तौर पर चल रहे हैं, लेकिन मंगलवार को अमेरिका में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मुलाकात ने कई तरह की अटकलों को शुरू कर दिया है।