डिजिटल डेस्क, मिशिगन। अमेरिका के मिशिगन में 6 बच्चों के साथ मारी गई महिला ने अपनी मौत से पहले पति पर एक युवा इंटर्न के साथ कथित अफेयर का आरोप लगाया था। उसने रेडिट पर इस अफेयर से उसके रिश्ते पर पड़े असर के बारे में भी लिखा।
रिपोर्ट के अनुसार, 47 साल के क्रिस्टोफर कैरोल्कीविज ने मिशिगन के ग्रैंड हेवन टाउनशिप में अपने घर पर अपनी पत्नी 39 साल की अमांडा मैंडी कैरोल्कीविज और 5 से 15 साल की उम्र के अपने छह बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली। जांचकर्ताओं का यह भी मानना है कि गोलीबारी के बाद घर के अंदर जान-बूझकर कई जगहों पर आग लगाई गई थी।