डिजिटल डेस्क, मेलबर्न। क्वांटास की फ्लाइट में आसमान में नया इतिहास लिख दिया है। ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइन क्वांटास ने अब तक की सबसे लंबी कमर्शियल फ्लाइट पूरी कर ली है। इसके लिए खास तौर पर मॉडिफाई किए गए एयरबस A350 ने फ्रांस के टूलूज में लैंड करने से पहले 24 घंटे से ज्यादा समय तक उड़ान भरी।
रिकॉर्ड बनाने वाली यह यात्रा एयरलाइन के लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट सनराइज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस प्रोजेक्ट का मकसद 2027 से ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट से लंदन और न्यूयॉर्क के लिए नॉन-स्टॉप फ्लाइट चलाना है।