World
फ्रांस में अब 15 से कम उम्र के बच्चे नहीं कर सकेंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, ऐसा करने वाला पहला EU देश बना
डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस यूरोपियन यूनियन का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाने को मंजूरी दी है। संसद ने बच्चों को ज्यादा ऑनलाइन रहने के बुर
लेखक Digital Desk68K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस यूरोपियन यूनियन का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाने को मंजूरी दी है। संसद ने बच्चों को ज्यादा ऑनलाइन रहने के बुरे असर से बचाने के लिए एक अहम कानून पास किया है।
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के कड़े समर्थन वाले इस कानून के तहत 15 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट बनाने पर रोक होगी और प्लेटफॉर्म्स के लिए यूजर्स की उम्र की पुष्टि करना जरूरी होगा।



