डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के सिएटल से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां 'बाइट ऑफ सिएटल फेस्टिवल' के दौरान अज्ञात बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में कई लोगों को मारे जाने की खबर है।
सिएटल टाइम्स के अनुसार, रविवार शाम को सिएटल सेंटर में हुई सामूहिक गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
यह घटना स्थानीय समयानुसार रविवार शाम 6 बजे सिएटल सेंटर आर्मरी बिल्डिंग के ठीक बाहर हुई। जहां वार्षिक बाइट ऑफ सिएटल फूड फेस्टिवल के लिए हजारों लोग एकत्रित हुए थे।