डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस के जंगलों में लगी भयानक आग के दौरान अग्निशमन कर्मियों का सामना एक ऐसी खतरनाक घटना से हुआ जिसे उनमें से कई ने पहले कभी नहीं देखा था। यह घटना है पाइरोक्यूम्यलोनिम्बस या फायर क्लाउड (आग वाला बादल)।
आग से बनने वाले ये बादल बड़ी आग या ज्वालामुखी फटने से निकलने वाली तेज गर्मी से बनते हैं। इनसे बिजली कड़कती है व जलते हुए अंगारे निकलते हैं जिनसे और आग लग सकती है। साथ ही इनसे तेज एवं अनिश्चित हवाएं चलती हैं जो आग को और भड़काती हैं व अंगारों को फैलाती हैं।