World
श्रीलंका का प्राचीन हिंदू महोत्सव सुरक्षा के बीच पुनर्स्थापित, क्यों रद हुआ था अनुष्ठान?
डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंका के प्राचीन हिंदू मंदिर में होने वाले सदियों पुराने वार्षिक धार्मिक महोत्सव को मंगलवार को पुनर्स्थापित किया गया। यह अनुष्ठान कड़ी सुरक्षा के बीच देविनुवारा के उथ्पलवन्ना विष्णु मंदिर में आयो
लेखक Digital Desk62K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंका के प्राचीन हिंदू मंदिर में होने वाले सदियों पुराने वार्षिक धार्मिक महोत्सव को मंगलवार को पुनर्स्थापित किया गया। यह अनुष्ठान कड़ी सुरक्षा के बीच देविनुवारा के उथ्पलवन्ना विष्णु मंदिर में आयोजित किया गया। अंडरवर्ल्ड के खतरे के कारण यह प्रमुख हिंदू अनुष्ठान रद कर दिया गया था।
कवाड़ी अनुष्ठान को सुरक्षित करने के लिए एसटीएफ के सदस्यों समेत 1,500 कर्मियों को तैनात किया गया। यह पारंपरिक नृत्य अनुष्ठान रविवार को संभावित सशस्त्र या ड्रोन हमले की खुफिया जानकारी के बाद रद किया गया था, जो ड्रग किंगपिन शहन सथ्सरा और कंजिपानी इमरान के बीच चल रही प्रतिद्वंद्विता से जुड़ा था। पुलिस ने इस अनुष्ठान में भाग लेने वाले कुछ लोगों से क्रिस्टल मेथामफेटामाइन व भांग जब्त की।



