World
नेपाल में भारत से सटे सुनसरी जिले में युवक की हत्या के बाद सांप्रदायिक तनाव, कई इलाकों में कर्फ्यू जारी
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में भारत से सटे सुनसरी जिले के कुछ हिस्सों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी कर्फ्यू लागू जारी है। सांप्रदायिक हिंसा का बाद तनाव बना हुआ है। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन
लेखक Digital Desk69K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में भारत से सटे सुनसरी जिले के कुछ हिस्सों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी कर्फ्यू लागू जारी है। सांप्रदायिक हिंसा का बाद तनाव बना हुआ है। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।
सुनसरी जिला प्रशासन कार्यालय ने कहा कि मंगलवार को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक कई इलाकों में कर्फ्यू और निषेधाज्ञा लागू रहेगी।



