World
एक तरफ ईरान के साथ बातचीत तो दूसरी तरफ ट्रंप की चेतावनी, कहा- उन्हें हरा देंगे
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वॉशिंगटन की ईरान के साथ अच्छी बातचीत हो रही है और उम्मीद जताई कि बातचीत से कोई समझौता हो सकता है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कूटनीति ना
लेखक Digital Desk44K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वॉशिंगटन की ईरान के साथ अच्छी बातचीत हो रही है और उम्मीद जताई कि बातचीत से कोई समझौता हो सकता है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कूटनीति नाकाम रही तो अमेरिका फिर से सैन्य हमले शुरू कर देगा।
पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि डील होने की असल संभावना है लेकिन यह भी साफ किया कि सैन्य कार्रवाई का विकल्प अभी भी खुला है। उन्होंने कहा, "हमारी अच्छी बातचीत हो रही है। मुझे लगता है कि कुछ होने की अच्छी संभावना है और अगर ऐसा होता है तो अच्छी बात है, अगर नहीं होता है तो हम वही करेंगे जो दो दिन पहले कर रहे थे।"



