डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के मिडवेस्ट में आए भीषण तूफान के बाद सोमवार को 3,90,000 से अधिक घरों और प्रतिष्ठानों की बिजली गुल हो गई। इस दौरान, विस्कॉन्सिन राज्य के मेनाशा और एपलटन में एक बेहद खतरनाक बवंडर ने भारी तबाही मचाई।
सीएनएन के अनुसार, बवंडर ने घरों को नुकसान पहुंचाया और पेड़ों को जड़ से उखाड़ दिया, जिसके बाद प्रशासन ने लोगों से घरों के अंदर ही सुरक्षित रहने की अपील की है। उत्तर-पूर्वी विस्कॉन्सिन में आए इस बवंडर ने घरों की छतें उड़ा दीं, संपत्तियों को नष्ट कर दिया और हजारों लोगों को बिना बिजली के रहने पर मजबूर कर दिया।