World
नेपाल त्रासदी का एक महीना: 1453 शव बरामद, 5300 लोग अब भी लापता, पहचान के लिए DNA प्रोफाइलिंग का सहारा
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल के डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) के अनुसार, नेपाल के मध्य और उत्तरी जिलों में भयानक बाढ़ में 1,453 लोगों की मौत हो चुकी है, 5285 लोगों का अभी भी कोई पता नहीं चल पाया
लेखक Digital Desk61K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल के डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) के अनुसार, नेपाल के मध्य और उत्तरी जिलों में भयानक बाढ़ में 1,453 लोगों की मौत हो चुकी है, 5285 लोगों का अभी भी कोई पता नहीं चल पाया है।
NDRRMA ने बताया कि अब तक 1451 लोगों को शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि दो अन्य लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई। शनिवार को बताया गया कि अब तक कुल 13,795 लोगों को बचाया गया है। बचाए गए लोगों में से 1,113 लोग अभी 21 होल्डिंग सेंटरों में रह रहे हैं, जिनमें नुवाकोट से 187, रसुवा से 805 और धाडिंग जिलों से 212 लोग शामिल हैं।



