डिजिटल डेस्क, किंशाना। मध्य अफ्रीकी देश कांगो में खतरनाक इबोला वायरस का प्रकोप लगातार भयावह रूप लेता जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में इबोला से मरने वालों का कुल आंकड़ा 4000 को पार कर गया है।
इस खतरनाक संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन लगातार संघर्ष कर रहा है। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अब तक इस वायरस से 8300 से ज्यादा कंफर्म मामले सामने आ चुके हैं।