World
दुबई-लंदन एमिरेट्स फ्लाइट में मेडिकल इमरजेंसी, जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में आपातकालीन लैंडिंग
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुबई से लंदन (हीथ्रो) जा रहे एमिरेट्स एयरलाइंस के एक विमान को रास्ते में अचानक डायवर्ट करना पड़ा। उड़ान के दौरान एक यात्री की तबीयत अचानक बेहद खराब हो गई, जिसके बाद विमान को आपातकालीन स्थिति में
लेखक Digital Desk78K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुबई से लंदन (हीथ्रो) जा रहे एमिरेट्स एयरलाइंस के एक विमान को रास्ते में अचानक डायवर्ट करना पड़ा। उड़ान के दौरान एक यात्री की तबीयत अचानक बेहद खराब हो गई, जिसके बाद विमान को आपातकालीन स्थिति में जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर में उतारा गया।
एयरलाइन द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, उड़ान संख्या ईके31 ने फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर पूरी तरह सुरक्षित लैंडिंग की। विमान के जमीन पर उतरते ही बीमार यात्री को तुरंत आगे के इलाज और डॉक्टरी सहायता के लिए अस्पताल ले जाया गया।



