World
फ्लाईदुबई के जांबाज पायलट स्मित को सऊदी अरब से दुबई किया गया एयरलिफ्ट, तबुक के अस्पताल में चल रहा था इलाज
डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। बीते दिन बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही दुबईफ्लाई की फ्लाइट में भारत के बहादुर पायलट स्मित मछार पर को-पायलट ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गए। उनका इलाज सऊ
लेखक Digital Desk52K पढ़े गए
-1790850156795.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। बीते दिन बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही दुबईफ्लाई की फ्लाइट में भारत के बहादुर पायलट स्मित मछार पर को-पायलट ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गए। उनका इलाज सऊदी अरब में तबुक के अस्पताल में चल रहा था।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, अब खबर है कि उन्हें दुबई एयरलिफ्ट किया गया है। वहीं, यूएई में भारत के दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें लिखा, "राजदूत डॉ. दीपक मित्तल और कॉन्सल जनरल डॉ. ई. विष्णु वर्धन रेड्डी ने कैप्टन स्मित मछार के परिवार वालों से मुलाकात की।"



