डिजिटल डेस्क,वाशिंगटन। कैलिफोर्निया के हम्बोल्ट काउंटी में 2021 में एक अमेरिकी कपल ने घर और जमीन खरीदना एक डरावने सपने जैसा साबित हुआ।
कपल को घर के पिछले मालिक के गांजे के काम से जुड़ा एक कानूनी विवाद विरासत में मिला और इस विवाद के चलते उन पर करोड़ों का जुर्माना लगाया गया।
काउंटी अधिकारियों ने उन पर लगभग 8.3 करोड़ रुपए से ज्यादा का जुर्माना लगा दिया साथ ही जमीन पर बने उस खलिहान को गिराने के लिए लगभग 1.66 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बिल थमा दिया, जहां कथित तौर पर गांजा उगाया गया था । लगभग चार साल तक चली लंबी कानूनी लड़ाई के बाद एक समझौते के तहत विवादित नोटिस जुर्माने और फीस को वापस ले लिया गया।