डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। बीते दिन बुधवार को दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई घटना की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। इस घटना में भारत के रहने वाले पायलट कैप्टन स्मित मछार हीरो बनकर सामने आए हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें सलाम किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कैप्टन मछार ने बहुत बड़ी तबाही होने से बचा लिया है।