डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में हवा में हुई घटना की इजरायली अधिकारी जांच कर रहे हैं। आरोप है कि एक को-पायलट ने कैप्टन स्मित मछार पर धारदार हथियार से हमला किया और प्लेन का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश की।
इस घटना की जांच संभावित आतंकी हमले की कोशिश के तौर पर की जा रही है, जबकि ओमान का रहने वाले आरोपी को-पायलट को सऊदी अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है। हमले का मकसद अभी साफ नहीं है लेकिन विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स में एक साथी पायलट का हवाला दिया गया है, जिसने बताया कि वह व्यक्ति बहुत ज्यादा धार्मिक व्यवहार करता था।