World
'आने वाले महीनों में दुनिया पर मंडराएगा भीषण खाद्य संकट', विदेश मंत्री जयशंकर की चेतावनी
डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। दुनियाभर में एक साथ कई युद्ध चल रहे हैं। इसका प्रभाव भी एक साथ कई सारे क्षेत्र में पड़ता साफ-साफ दिखाई दे रहा है। इन्हीं बढ़ते संकटों के बीच अब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की बड़ी चेतावनी सामन
लेखक Digital Desk46K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। दुनियाभर में एक साथ कई युद्ध चल रहे हैं। इसका प्रभाव भी एक साथ कई सारे क्षेत्र में पड़ता साफ-साफ दिखाई दे रहा है। इन्हीं बढ़ते संकटों के बीच अब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की बड़ी चेतावनी सामने आई है।
विदेश मंत्री ने दुनिया को आगाह किया है कि आने वाले महीनों में वैश्विक स्तर पर एक बड़े और गंभीर खाद्य संकट का सामना करना पड़ सकता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की उच्च-स्तरीय बैठक के बाद न्यूयार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने यह चेतावनी दी।



