World
पाकिस्तान की बड़ी पहल, लाहौर के ऐतिहासिक नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार का काम हुआ शुरू
पीटीआई, लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर के कृष्णा नगर इलाके में स्थित ऐतिहासिक नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार का काम शुरू हो गया है।
लेखक Digital Desk30K पढ़े गए

पीटीआई, लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर के कृष्णा नगर इलाके में स्थित ऐतिहासिक नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार का काम शुरू हो गया है।
यह स्थल भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। नेहरू पार्क उस जगह पर बना है, जहां 31 दिसंबर 1929 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ऐतिहासिक लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव पारित किया गया था।
तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू ने यहां भारतीय ध्वज फहराया था। पार्क्स एंड हार्टिकल्चर अथारिटी के महानिदेशक अहमद उस्मान जावेद ने बताया कि पार्क को पूरी तरह बहाल किया जाएगा।



