World
जिम्बाब्वे में हेलीकॉप्टर क्रैश, चर्चित बिजनेसमैन और उनकी पत्नी समेत 6 लोगों की मौत
डिजिटल डेस्क, हरारे। जिम्बाब्वे के ग्रामीण इलाके एस बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बुधवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी 6 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में कोई भी ज
लेखक Digital Desk39K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, हरारे। जिम्बाब्वे के ग्रामीण इलाके एस बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बुधवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी 6 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा है। मृतकों में जिम्बाब्वे के जाने-माने उद्योगपति विकनेल चिवायो और उनकी पत्नी भी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा राजधानी हरारे से दक्षिण-पूर्व में स्थित मारोनडेरा जिले में हुआ। सरकारी प्रवक्ता निक मंगवाना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी दी कि हेलीकॉप्टर में चार यात्री जिनमें एक हाई-प्रोटिफाइल व्यवसायी शामिल था और दो क्रू मेंबर सवार थे।



