डिजिटल डेस्क, काबूल। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर जारी विवाद और बढ़ता ही जा रहा है। इसी क्रम में अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में गुरुवार को हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय प्रांतीय अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है।
हेल्मंद प्रांत के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख, मौलाना शेर मोहम्मद वहदत ने समाचार एजेंसी 'रॉयटर्स' को बताया कि पाकिस्तानी सैन्य शासन की तरफ से ये एयरस्ट्राइक हेलमंद के गरम्सिर जिले में दो रिहायशी मकानों को निशाना बनाकर की गईं।