World
'ईरान का हाथ, कहां थी मोसाद'? फ्लाईदुबई विमान घटना के बाद उठ रहे बड़े सवाल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में बुधवार को हुई घटना ने पूरे मध्य पूर्व में सनसनी फैला दी है। इजरायली अधिकारियों के अनुसार, को-पायलट ने पायलट पर चाकू से हमला किया और विमान को क्रैश
लेखक Digital Desk40K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में बुधवार को हुई घटना ने पूरे मध्य पूर्व में सनसनी फैला दी है। इजरायली अधिकारियों के अनुसार, को-पायलट ने पायलट पर चाकू से हमला किया और विमान को क्रैश करने की कोशिश की। यात्रियों और क्रू की बहादुरी से बड़ी आपदा टल गई और विमान सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया।
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे बेहद गंभीर सुरक्षा घटना करार दिया। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने इस घटना को "जिहादी आतंकवादी हमले की कोशिश" बताया और दावा किया कि इसे इजरायली यात्रियों ने नाकाम कर दिया। यात्रियों ने काकपिट में घुसकर कथित हमलावर को काबू में किया और विमान का नियंत्रम दूसरे क्रू मेंबर को सौंपने में मदद की।



