डिजिटल डेस्क, बगदाद। इराक में पिछले दो दशकों से चला आ रहा अमेरिकी सैन्य दखल अब आधिकारिक तौर पर समाप्त होने जा रहा है। अमेरिकी सेना बुधवार तक इराक में अपने आखिरी बचे सैन्य अड्डों को भी पूरी तरह से खाली कर रही है। इसके साथ ही 2003 के अमेरिकी आक्रमण से शुरू हुआ सैन्य मौजूदगी का यह लंबा अध्याय हमेशा के लिए बंद हो गया है।
ईरान और उसके समर्थकों ने इसे एक बड़ी जीत के रूप में देखा है, जबकि सुरक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस खालीपन से ईरान का प्रभाव और इस्लामिक स्टेट (ISIS) के फिर से सिर उठाने का खतरा बढ़ सकता है।